
75 किमी पैदल चल हजारों भक्त पहुंचे श्री कृष्णधाम, सांवलिया सेठ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अरोरा, अरुल अरोरा ने सांवलिया सेठ को लगाया छप्पन भोग

नीमच। मालवा की वैष्णव देवी मां भादवा माता एवं किलेश्वर महादेव के परम भक्त प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा व अरुल अरोरा गंगानगर द्वारा नीमच से सांवलिया सेठ तक 75 किमी पैदल यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा यादगार बन गई। पैदल यात्री मंडफिया पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा की अगुवानी की। अरुल अरोरा के साथ पैदल यात्री धर्म ध्वजा लिए ढोल ढमाकों के साथ निकले तो पूरा मंडफिया सांवलिया सेठ के जयकारों से गूंज उठा। समाजसेवी अशोक अरोरा व अरुल अरोरा ने सांवलिया सेठ के दरबार में छप्पन भोग लगाया। सांवलिया सेठ की पूजा अर्चना कर देश व जिले में खुशहाली, सुख समृद्धि व अमन चेन के लिए प्रार्थना की। इसके बाद धर्मशाला परिसर में भोजन प्रसादी हुई। इसमें अरुल अरोरा में अपने हाथों से भक्तों को भोजन परोसा। यह सेवाभाव देख सांवरा भक्त गदगद हो गए। इसी के साथ यात्रा का विश्राम हुआ और पैदल यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए। यात्रा में गोपाल गर्ग जीजी, एडवोकेट मनीष जोशी, निर्मल देव नरेला, मोनू लोक्स, मितुल मित्तल, अंकित चौरसिया, संजय पंवार, दीपक भंडारी, महेश नागदा यात्रा में शामिल रहे।














