September 21, 2025 11:04 am

Search
Close this search box.

Video: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बीच फंसे सैकड़ों सैलानी, अटल टनल पर लंबा जाम

पर्यटक

छवि स्रोत: इंडिया टीवी
बर्फबारी के बीच फंसे सैलानी

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते मौसम सुहावना हो गया है और सैलानी इसका भरपूर मजा ले रहे हैं, लेकिन प्रशासन के लिए यह बर्फबारी परेशानियां खड़ी कर रही है। शुक्रवार रात हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते सैकड़ों सैलानी फंस गए। इनको सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंत में होटलों और लोगों के घरों में सैलानियों को ठहराया गया। अटल टनल और सोलांग घाटी के बीच लगभग 1200 गाड़ियां फंसी रहीं।

ठंड के मौसम में बड़ी संख्या में सैलानी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए मनाली पहुंचते हैं। छुट्टियों के समय में सैलानियों की संख्या बढ़ने के कारण प्रशासन की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं।

मनाली में फंसी गाड़ियां

शुक्रवार के दिन अटल सुरंग और सोलांग घाटी के बीच दोपहर से लेकर देर रात तक लगभग 1200 गाड़ियां फंसी रहीं। रात 11 बजे तक यहां जाम लगा रहा। वहीं, चीन अधिकृत तिब्बत सीमा के नजदीक, मलिंग नाला में 150 सैलानी फंस गए। लाहौल स्पीति के काजा घूमने गए लगभग 150 सैलानी, किन्नौर और लाहैल स्पिति की सीमा पर तब फंस गए जब दोनों तरफ के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो गई। हिमाचल प्रदेश पुलिस नें सभी सैलानियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्हें यंगथांग ,नाको और चांगो के गांवों में लोगों के घरों और होटलों में ठहराया गया है। घाटी में बर्फबारी लगातार जारी है।

हिमाचल प्रदेश में 134 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी के चलते 134 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। यहां का मौसम ठीक होने के बाद ही इन सड़कों पर दोबारा आवागमन शुरू हो सकेगा। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शिमला जिले में सबसे अधिक 77 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा, 65 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए, जिससे पूरे राज्य में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बारिश के बाद हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में भी यहां ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

नवीनतम भारत समाचार

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें