November 8, 2025 2:26 pm

Search
Close this search box.

युवाओं को पार्टी से जोड़ना व सभी को साथ लेकर चलना मुख्य लक्ष्य – तरूण बाहेती

शहर ब्लॉक कांग्रेस ने नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

नीमच। कांग्रेस संगठन ने मुझे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के सुझाव पर ही दी है। इस जिम्मेदारी को हमें साथ मिलकर निभाना है और कांग्रेस संगठन को जिले में मजबूत बनाना है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है।यह बात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने सोमवार को शहर ब्लॉक कांग्रेस नीमच द्वारा गांधी भवन में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस जनों के आशीर्वाद से युवा लोगों को पार्टी से जोड़ना प्रमुख लक्ष्य है। मेरा उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना है। कांग्रेस के जो वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की गतिविधियों से दूर है उन्हें सम्मान पूर्वक पार्टी में सक्रिय करना है। हमें जिले के प्रत्येक बूथ पर ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क साधना होगा।

कार्यक्रम के आरंभ में निवृत्तमान जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओं का मुझे अच्छा सहयोग मिला। तीन साल के कार्यकाल में कांग्रेस को मजबूत करने से लेकर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन को विकसित करने के लिए कुछ सपने मैंने देखे थे, उम्मीद करता हूं कि मेरे सपनों को मेरे उतराधिकारी के रूप में युवा नेता तरूण बाहेती करेंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

पहले वरिष्ठों का किया सम्मान, फिर कराया अपना स्वागत

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत सम्मान के दौरान एक नई परम्परा देखने को मिली। बाहेती ने अपना स्वागत कराने से पहले कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद खुद का स्वागत कराया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों ने नवागत जिलाध्यक्ष की इस नई परंपरा की सराहना की। संचालन भगत वर्मा व रणजीतसिंह तंवर ने किया। आभार शहर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मोनू लोक्स ने माना।

कांग्रेस को कमजोर करने वाले नहीं आए कार्यक्रम में

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में गुटबाजी भी देखने को मिली। जो कांग्रेस में रहकर पार्टी को कमजोर कर रहे है ऐसे कमल छाप कांग्रेस नेता सोमवार को गांधी भवन में आयोजित स्वागत समारोह से दूर रहें। इनके द्वारा कार्यक्रम को फ्लॉप बताने के सोशल मीडिया पर प्रयास किए लेकिन वह सफल नहीं हो सके। क्योंकि तरुण बाहेती ने किसानों, आमजन के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाया और सड़क पर उतरकर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किए। इसमें पूरी कांग्रेस ने उनका साथ दिया। इससे बाहेती की ताकतवर नेता के रुप में पूरे जिले में पहचान बनी है। बाहेती की सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

पूर्व नपाध्यक्ष अरविंद चौपड़ा, नारायणदास बाहेती, पृथ्वी सिंह वर्मा, ओम दीवान, ब्रजेश सक्सेन , संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल, जिलाध्यक्ष सेवादल गजेंद्र यादव, सुरेश पटेल, उमरावसिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, संजीव पगारिया, जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, नीमच ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, जीरन ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनोदसिंह, ओम शर्मा, मुकेश कालरा,धीरज व्यास रतनगढ, मुन्ना दुर्रानी, शंभूलाल चारण, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, मनोहर अंब, मनोहरसिंह जाट, मनोहर गुर्जर, संजय पंवार, नवीन गट्टानी, विकास गोयल, श्रीमती अनिता धनेटवाल, रूखसाना बी, बेबी मेहरा, यश लोहार, पूर्व पार्षद जुगल अहीर, दीपक चौधरी, संदीप चौधरी, नितेश यादव, जाकिर नागोरी, अमरसिंह जयंत, मनु बन्ना, बलवीर सुराह, लक्ष्मीकांत महावर, अमीन चांदीजा, कृपालसिंह मंडलोई, विकास गोयल, दीपेश बाहेती, मनीष अहीर, जग्गा पुनर, अभिषेक मालू , राकेश सोनकर, शराफत, विनोद बोरीवाल, विमल शर्मा, सुमित राठौर, अमन विनायक, रवि दीवान, धर्मन्द्र परिहार, नितिन हसीजा, हारून कुरेशी, सुरेश मोड़ी, जावेद दुर्रानी, राजेंद्र हरित, अमीन चंदिजा, यश लोहार, गोलू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें