November 8, 2025 2:24 pm

Search
Close this search box.

समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला व फायरिंग का फरार इनामी आरोपी सलीम मांडा राजस्थान से गिरफ्तार 

दिनदहाड़े की थी फायरिंग, 16 माह से फरार था मांडा, डीआईजी ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, सायबर सेल टीम को मिली कामयाबी 

नीमच। (सगीर पठान)।  शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास 4 फरवरी को दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुध फायरिंग कर व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला किया था। इसमें शामिल 20 हजार रुपए के फरार ईनामी आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी निवासी मदारपुरा मंदसौर को एसपी  अंकित जायसवाल के निर्देशन, एएसपी नवलसिंह सिसौदिया एवं सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में नीमच सिटी विकास पटेल व सायबर सेल प्रभारी प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में सायबर सेल नीमच टीम ने राजस्थान राज्य के डुंगरपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 

घटना का संक्षिप्त विववरण

4 फरवरी 24 को सूचना प्राप्त हुई थी कि नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा किसी पर अंधाधुध फायरिंग की है जिसमें एक व्यक्ति मौके पर घायल हो गया है। सूचना की तस्दीक में मौके पर जाकर देखते तथा जानकारी प्राप्त करते पाया कि नीमच के व्यवसायी अशोक पिता स्व. कश्मिरीलाल अरोरा अपनी वाल्वो कार क्रं. डीडी-02-जी-1100 से जा रहे थे। जैसे ही वह कार से सिटीलाईट फर्नीचर के यहां पहुंचे की रांग साइड से काले रंग की क्रेटा कार क्रमांक एमपी-44-सीबी-2430 तेजी से आई और वाल्वो कार के सामने अड़ा दी एवं उसमें से चार लोग उतरे और अशोक अरोरा को जान से मारने की नियत से वाल्वो कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे अशोक अरोरा को गोली लगी और वह घायल हो गए। अशोक अरोरा कारोबारी होने से उनकी जान माल की सुरक्षा के लिए उनके साथ  दूसरे वाहन से साथ चल रहे सुरक्षा गार्ड नारायणसिंह के द्वारा लाइसेंसी बन्दूक से आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। जिसके चलते तीन आरोपी अशोक अरोरा तथा उनके साथ चल रहे दूसरे लोगों पर फायरिंग करते हुए हथियार लेकर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गए और एक व्यक्ति घायल होकर नीचे गिर गया। उक्त घटना की सूचना फरियादी नारायण सिंह द्वारा थाने पर दी गयी। जिस पर से पुलिस थाना नीमच कैंट पर अपराध क्र 43/24 धारा 307, 341 भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

  उक्त प्रकरण में 9 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके है। फरार आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी पिता आमीन शाह निवासी मदारपुरा मंदसौर घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी सलीम की गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा 20 हजार का ईनाम घोषित किया था। 

राजस्थान में फरारी काट रहा था, डूंगरपुर से दबोचा

  एसपी जायसवाल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में सायबर सेल एवं पुलिस थाना जीरन तथा नीमच सिटी की संयुक्त टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए थे। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी सलीम माण्डा की गिरफ्तारी के लिए तकनिकी अनुसंधान एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के जिलों में दबिशे दी गई। लेकिन आरोपी सलीम माण्ड़ा जो कि खाना बनाने का काम करता है जो बोहरा समाज के ग्रुप के साथ जाता रहता था तथा राजस्थान के जिलों में फरारी काटता रहा। 23 जून 2025 को सायबर सेल टीम द्वारा इनपूट के आधार पर आरोपी सलीम माण्ड़ा उर्फ सलीम हाजी पिता आमीन शाह निवासी मंदसौर को राजस्थान राज्य के डुंगरपुर से गिरफ्तार किया गया।  

सराहनीय कार्य में यह रहे शामिल

 उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विकास पटेल थाना प्रभारी नीमच सिटी, प्रभारी सायबर सेल प्रआर. प्रदीप शिन्दें, प्रआर. आदित्य गौड़, प्रआर. सौरभ सिंह सेंगर, आर. लखन प्रताप सिंह, आर कुलदीप सिंह, आर. विश्वेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल मोहनपाल सिंह एवं कांस्टेबल जितेंद्र सिंह पुलिस थाना कोतवाली डूंगरपुर राजस्थान एवं आर. भानुप्रताप सिंह कोतवाली मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा।

बाबू सिंधी था मास्टर माइंड

समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला व फायरिंग का मास्टर माइंड कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी था। जो करीब 250 किलो मादक पदार्थ जबृती मामले में जेल में बंद था। बेटे की बीमारी का कारण बताकर पैरोल पर बाहर आया और किराये के शूटर से समाजसेवी अशोक अरोरा की हत्या करवाने की प्लानिंग की। 3 फरवरी 2024 की रात में महू नीमच रोड स्थित देव रेसीडेंसी के यहां अरोरा पर फायरिंग की प्लानिंग की। यहां पर पुलिस की मौजूदगी व अंधेरे के कारण इनकी प्लानिंग फेल हो गई तो 4 फरवरी 2024 को अरोरा की रैकी करवाई और समाजसेवी अशोक अरोरा अपने आफिस से दोपहर में घर जा रहे थे तभी रास्ते में भाड़े के शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस मामले में बाबू सिंधी सहित 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। सलीम मांडा फरार चल रहा था।

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें