संतो का भी दिखा जमावाड़ा, चमत्कारी शिव शक्ति धाम पर उमड़े भक्त, भंडारे में प्रसादी ग्रहण की





नीमच। श्री शिवशक्ति आश्रम लेवड़ा ग्राम के परमाध्यक्ष संत श्री श्री 1008 कमलनानंद गिरी महाराज को गुरु पूर्णिमा पर्व पर स्मरण कर धार्मिक आयोजन किए गए। आश्रम में गुरुवार सुबह 10 बजे संत श्री श्री कमलनानंद गिरीजी महाराज की समाधि पर परम भक्त व वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने भक्तों की उपस्थिित में पूजा अर्चना कर पादुका पूजन किया गया। पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोचार के साथ आचार्य पंडित विक्रम शर्मा एवं 11 विद्वान पंडितों द्वारा पूज्य ब्रह्मलीन महंत कमलानंद गिरि को पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
गुरु पूर्णिमा पर इस वर्ष भी ग्राम लेवड़ा स्थित शिव शक्ति आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण की। महाप्रसादी कार्यक्रम शाम तक चलता रहा। कमलानंद गिरि महाराज की समाधि को गुलाब केवड़ा गेंदा के खुशबूदार रंग-बिरंगे फूलों की रजत टोकरी से सजाया फूलों की गुफा में गैलरी आकर्षण का केंद्र रही। आचार्य पंडित विक्रम शर्मा ने समाधि को प्रणाम करते हुए कहा कि कमलानंद गिरी महान व आनंद में रहने वाले संत थे। साधु कभी संग्रह नहीं करता यही साधु का गुण होता है।
जो दूसरों के लिए जीता है उसका स्मरण सदैव रहता है- अरोरा

समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने पादुका पूजन के बाद उपस्थित भक्ताें को संबोधित करते हुए कहा कि शिव शक्ति आश्रम कमलानंद गुरु जी की तपोभूमि है जो दूसरों के लिए जीता है उसका स्मरण सदैव रहता है। ऐसे सतगुरु कम उम्र में मिले तो सौभाग्य बढ़ जाता है। सांडेश्वर धाम पर गुरु जी ने तपस्या साधना के साथ सेवा कार्य किए थे। बाबा भोलेनाथ की कृपा से अनेक आशीर्वाद मिले। इस अवसर पर शक्ति पीठ के महंत कृष्णागिरी महाराज सहित बड़ी संख्या में साधु संतों का सान्निध्य मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पूजन व भंडारे में शामिल होकर धर्म लाभ लिया।
आश्रम परिसर में हो रहा भव्य मंदिर का निर्माण
धर्म के कार्य में हमेशा बढ़चढ़ हिस्सा लेने वाले समाजसेवी अशोक अरोरा द्वारा आश्रम परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जहां हजारों भक्त अपने भगवान के दर्शन करेंगे। चरण पादुका पुजन व भंडारे में युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा, गोपाल गर्ग जीजी, हरीश दुआ, पिंकू नागोरी, एडवोकेट मनीष जोशी, संजीव पगारिया, मोनू लोक्स, संजय पंवार, विमल शर्मा, सुनील गोयल सहित कई वरिष्ठजन एवं भक्तगण उपस्थित थे।












